कटक के बड़े सरकारी अस्पताल में आधी रात आग का तांडव: ICU में लगी आ-ग से 10 मरीजों की मौ-त, 11 कर्मचारी झुलसे

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ओडिशा के कटक से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आधी रात अचानक आ ग लग गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौ त हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे यह हादसा हुआ। आ ग अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर ICU में लगी थी। उस समय वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे।

Cuttack SCB medical college hospital me ICU me lagi bhayankar aag ke baad rescue aur afra tafri ka scene

बताया जा रहा है कि आ ग लगते ही मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। इस दौरान 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 मरीजों की मौ त इलाज के दौरान हो गई।

मरीजों को बचाने की कोशिश में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। सभी को तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सुबह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही पूरे मामले की हाई लेवल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

कटक का श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है, जहां पूरे ओडिशा से लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में इस घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J