विज्ञापन

अब घर बैठे भरें जनगणना! 16 अप्रैल से शुरू होगा डिजिटल सर्वे, खुद डाल सकेंगे परिवार और संपत्ति की जानकारी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश की जनगणना में इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब लोगों को कर्मचारी के घर आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे खुद अपने मोबाइल या कंप्यूटर से पूरी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

केंद्र सरकार ने पहली बार ‘सेल्फ मोड’ इंट्री की सुविधा शुरू की है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या के साथ उनकी शिक्षा, व्यवसाय और चल-अचल संपत्ति तक की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

Digital Census India 2026 Online Entry

प्रशासन के अनुसार, जनगणना का पहला चरण 16 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान censusindia.gov.in पोर्टल लोगों के लिए खोला जाएगा। यहां लॉगिन कर लोग अपने परिवार का पूरा ब्योरा खुद भर सकेंगे।

इसके बाद 1 मई से घर-घर जाकर इस जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। जिस जाति या वर्ग का दावा किया जाएगा, उसके लिए प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। 1 से 31 मई तक जनगणना कर्मचारी सभी घरों में पहुंचेंगे और डेटा को वेरीफाई करेंगे।

ऑनलाइन जानकारी देने वालों का भी इसी दौरान सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अगले साल 1 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का अंतिम चरण चलेगा, जिसमें हर सदस्य की जाति, आयु, शिक्षा और व्यवसाय की विस्तृत जानकारी पोर्टल पर दर्ज होगी।

जनगणना के लिए पूरे जिले को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जा रहा है, जिन्हें हाउस लिस्ट ब्लॉक कहा जाता है। एक ब्लॉक में औसतन 150 से 200 घर शामिल किए जाते हैं, ताकि कर्मचारियों को काम करने में आसानी हो।

अपना ब्योरा दर्ज करने के लिए लोगों को censusindia.gov.in पोर्टल या मोबाइल एप पर जाना होगा। यहां मोबाइल नंबर और आधार से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फॉर्म में परिवार, मकान, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य सामाजिक-आर्थिक जानकारी भरनी होगी।

फॉर्म सबमिट करने के बाद एक यूनिक रेफरेंस आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। जब कर्मचारी घर आएंगे, तब यही आईडी दिखाकर जानकारी का सत्यापन कराया जाएगा।

प्रशासन ने साफ कहा है कि इस बार संपत्ति की जानकारी भी दर्ज करनी होगी। इससे सरकार को देश की जनसंख्या के साथ आर्थिक स्थिति का सही डेटा मिल सकेगा। गलत या अधूरी जानकारी देने पर भविष्य में सरकारी योजनाओं के लाभ में दिक्कत आ सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, पहली बार लोग खुद ऑनलाइन जनगणना में हिस्सा ले सकेंगे और 1 मई से सत्यापन के बाद ही जानकारी को अंतिम माना जाएगा।

आप भी समय रहते अपनी जानकारी सही-सही भरें और इस खबर को दूसरों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि कोई भी इस नई व्यवस्था से छूट न जाए।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J