यह कार्रवाई कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश और मार्गदर्शन में की गई। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां प्रशासन को अवैध खेती की सूचना मिली थी।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार इस खेती में संलिप्त हैं। मामला कलेक्टर अभिजीत सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने बिना किसी दबाव के तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई।
मामले की जानकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एफएसएल को भी दी गई। टीम ने ग्राम झेंझरी पटवारी हल्का नंबर 8, तहसील जिला दुर्ग की जमीन की जांच की। इसमें खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल और खसरा नंबर 310 रकबा 9 एकड़ 92 डिसमिल की भूमि शामिल है। यह जमीन मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के पिता सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम पर दर्ज है।
जांच में पाया गया कि उक्त जमीन के लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल हिस्से में अफीम की खेती की गई थी। अधिकारियों के अनुसार अफीम की फसल को छिपाने के लिए मक्के की फसल के बीच इसे लगाया गया था, ताकि किसी को शक न हो।
प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विनायक ताम्रकार (58), विकास विश्नोई (27), मनीष ठाकुर और अचला राम जाट (28) शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

