विज्ञापन

दुर्ग : ट्यूशन के नाम पर निकले बच्चे ट्रेन में जा पहुंचे डोंगरगढ़, अपहरण की आशंका से दिनभर मचा हड़कंप, आखिर में सामने आया चौंकाने वाला सच!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले दो स्कूली बच्चे अचानक ट्रेन में बैठकर डोंगरगढ़ पहुंच गए। दिनभर अपहरण की आशंका से परिवार, ग्रामीण और पुलिस में हड़कंप मचा रहा।

सुबह निकले, दोपहर तक नहीं लौटे
मामला उतई के डूमरडीह वार्ड क्रमांक-19 का है। यहां रहने वाले 10 और 12 साल के दो बच्चे शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ट्यूशन जाने निकले थे, लेकिन 11 बजे तक घर नहीं लौटे। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

ट्यूशन के नाम पर निकले बच्चे ट्रेन में जा पहुंचे डोंगरगढ़, अपह*रण की आशंका से मचा हड़कंप

परिजनों ने की तलाश, फिर पुलिस को दी सूचना

परिवार ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उतई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने तुरंत जांच शुरू कर दी और जिलेभर में सूचना भेजी गई।

घूमने के चक्कर में पहुंच गए रेलवे स्टेशन
जांच में सामने आया कि दोनों बच्चे घूमने के इरादे से दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां खड़ी मुंबई जाने वाली शालीमार ट्रेन के एसी कोच में चढ़कर बैठ गए।

डोंगरगढ़ में टीटी को हुआ शक
ट्रेन जैसे ही डोंगरगढ़ पहुंची, एसी कोच में बैठे दोनों बच्चों पर टीटी की नजर पड़ी। उनके पास टिकट नहीं था और कोई बड़ा व्यक्ति भी साथ नहीं था। पूछताछ में बच्चे सही जानकारी नहीं दे पाए, जिससे संदेह और बढ़ गया।

आरपीएफ को सौंपे गए बच्चे
स्थिति को देखते हुए टीटी ने दोनों बच्चों को ट्रेन से उतारकर डोंगरगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया।

पहले बताई गलत कहानी, फिर सच आया सामने
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बच्चों ने पहले अपह-रण की कहानी बताई, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही कबूल किया कि वे अपनी मर्जी से घूमने निकले थे।

सकुशल घर लौटे दोनों बच्चे
दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस बच्चों को लेकर उतई पहुंची और परिजनों को सौंप दिया। बच्चों के सुरक्षित लौटने पर पूरे इलाके में राहत की सांस ली गई।

ऐसी ही लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेट पाते रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J