विज्ञापन

दुर्ग-भिलाई में 2 दिन, 2 दर्दनाक सड़क हादसे: ट्रक और बाइक की टक्कर से महिला समेत 2 की मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई में पिछले दो दिनों के अंदर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी। लापरवाही की वजह से दो लोगों की जान चली गई, जिससे परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

पहली घटना जामगांव आर थाना क्षेत्र के ग्राम भनसुली रेस्ट हाउस के पास 24 मार्च 2026 की दोपहर करीब 1:35 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अशोक लीलैंड वाहन ने पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई।


दुर्ग-भिलाई सड़क हादसा

मृतक की पहचान ग्राम भरर निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम साहू के रूप में हुई है, जो टेमरी से जामगांव लौट रहे थे। बेटे और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी घटना जामुल क्षेत्र में 23 मार्च की शाम करीब 6 बजे बोगदा पुल के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल घर लौट रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को सिर में गंभीर चोट आई।

घायल महिला को तुरंत शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 25 मार्च की तड़के करीब 1:30 बजे उनकी जान चली गई। मृतिका की पहचान राजनांदगांव जिले के ग्राम ढाबा निवासी 56 वर्षीय अमरीका बाई के रूप में हुई है, जो काम से लौट रही थीं।

महिला के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 और मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J