विज्ञापन

दुर्ग-भिलाई में टी-20 फाइनल का जबरदस्त क्रेज: जगह-जगह प्रोजेक्टर पर भारत-न्यूजीलैंड मैच, जीत के लिए मंदिरों में हवन-पूजन..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 फाइनल मुकाबले को लेकर दुर्ग-भिलाई में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बड़े प्रोजेक्टर लगाकर मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले ही मैदानों में दर्शकों की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे पूरे इलाके में क्रिकेट का माहौल बन गया है।

भिलाई के शांतिनगर दशहरा मैदान, कैंप-2 और सेक्टर-5 में बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगाकर लोगों के लिए मैच देखने की व्यवस्था की गई है। वहीं दुर्ग में गांधी चौक और सदर बाजार सहित अन्य स्थानों पर भी प्रोजेक्टर के जरिए मैच दिखाया जा रहा है। आयोजकों ने दर्शकों के बैठने और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि क्रिकेट प्रेमी आराम से फाइनल मुकाबले का आनंद ले सकें।

दुर्ग-भिलाई में प्रोजेक्टर पर भारत-न्यूजीलैंड टी-20 फाइनल देखते क्रिकेट फैंस की भीड़

मैच को लेकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मैदानों में पहुंच रहे हैं। जगह-जगह तिरंगा झंडा लहराते और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाते क्रिकेट फैंस नजर आ रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि फाइनल मुकाबले के रोमांच को देखते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ मैच का आनंद ले सकें।

जैसे-जैसे मैच का समय करीब आता गया, वैसे-वैसे मैदानों में दर्शकों की भीड़ भी बढ़ती गई। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि आज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा और बुमराह से उन्हें काफी उम्मीद है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, इसलिए लोग घरों में बैठकर मैच देखने के बजाय बड़े पर्दे पर दोस्तों और शहर के लोगों के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। पूरे दुर्ग-भिलाई में फाइनल मैच को लेकर उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह है। राजधानी रायपुर में क्रिकेट फैंस ने भारत की जीत के लिए हवन-पूजन किया।

8 मार्च को खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में युवकों ने बैट लेकर भगवान शिव की आराधना की और हवन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने आज के दिन को खास बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां भी की हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J