विज्ञापन

दुर्ग-भिलाई में होली बनी हंगामे की होली! 51 मामले दर्ज, महिला आरक्षक से झड़प, कोर्ट स्टेनो भी विवाद में घिरे!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली के रंग इस बार दुर्ग-भिलाई में कई जगहों पर फीके पड़ते नजर आए। जिले में रंगों के इस त्योहार पर विवाद और झड़पों की कुल 51 घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गाली-गलौज, हाथा-पाई और जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी जैसे मामलों की शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकतर घटनाएं होली खेलने के दौरान मामूली कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते सामने आईं।


दुर्ग-भिलाई होली विवाद 51 मामले दर्ज, पुलिस फ्लैग मार्च और सुरक्षा व्यवस्था

सबसे चौंकाने वाला मामला थाना छावनी क्षेत्र से आया, जहां ड्यूटी पर तैनात एक महिला आरक्षक के साथ हाथ-मुक्कों से झड़प की गई। आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने महिला आरक्षक के बाल तक खींचे गए। इस घटना ने पुलिस महकमे को भी हिला दिया।

वहीं जामुल थाना क्षेत्र में बलौदाबाजार न्यायालय के एक स्टेनोग्राफर के साथ भी विवाद हो गया। भीड़ के बीच हॉर्न बजाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया।

इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी छोटी-छोटी बहसें बढ़कर हाथा-पाई तक पहुंच गईं।

होली के एक दिन पहले और त्योहार के दौरान गंभीर घटनाएं भी सामने आईं। होलिका दहन की रात जामुल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी दोस्त की ज*न ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 10 साल के एक बच्चे पर कटर से वार करने की घटना भी सामने आई। नेवई थाना क्षेत्र में लूट की वारदात दर्ज की गई। कटरबाजी और ह-थियार लहराने जैसे मामलों में भी कई शिकायतें दर्ज हुईं।

हालांकि होली को देखते हुए पुलिस ने पहले से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दुर्ग पुलिस द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 1247 जवान तैनात किए गए थे।

होलिका दहन के दिन दोपहर तीन बजे से गाड़ियों और बाइकों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। ड्रोन से निगरानी की गई। 38 फिक्स पाइंट पर 217 जवान, पेट्रोलिंग और बाज पार्टी में 51 जवान तैनात रहे।

सीएसपी सर्किल में 118 जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। 25 नाकेबंदी पाइंट पर 68 जवान तैनात थे। हाईवे पेट्रोलिंग के लिए अलग से बल उपलब्ध कराया गया।

सूचना संकलन के लिए सादी वर्दी में 83 जवान और 30 महिला अधिकारी व महिला आरक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रात 8.30 से 10 बजे तक पैदल फ्लैग मार्च भी किया गया।

त्योहार खुशियों का प्रतीक है, लेकिन ऐसे मामलों ने कई परिवारों की होली फीकी कर दी। आप अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमसे जुड़े रहें और सच्ची, जमीनी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।

                                                                               विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J