विज्ञापन

दुर्ग-भिलाई में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का बड़ा छापा: 60 टन लोहा, 200 किलो तांबा और कई ट्रक-वाहन जब्त, 9 लोगों पर कार्रवाई..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई में अवैध कबाड़ और स्क्रैप कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और तीन थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम ने कई जगह एक साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में स्क्रैप और वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 60 टन लोहे का स्क्रैप, 200 किलो तांबा और कई वाहन जब्त किए गए हैं। इस पूरे मामले में 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

Durg Bhilai Illegal Scrap Business Police Raid

पुलिस को जिले में अवैध स्क्रैप कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के तहत ACCU क्राइम ब्रांच दुर्ग और थाना जामुल, सुपेला तथा कुम्हारी की संयुक्त टीम बनाई गई।

संयुक्त टीम ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश देकर कबाड़ के कारोबार की जांच की।

जामुल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। यहां एक स्क्रैप परिसर में बड़े पैमाने पर लोहे का कबाड़ जमा कर काटने और बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो परिसर में भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, चैनल, दरवाजे, रॉड और भारी लोहे के कल-पुर्जे मिले।

इसके अलावा करीब 200 किलो तांबा भी बरामद हुआ, जिसे तारों को जलाकर निकाला गया था। मौके से गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर भी मिले, जिनका इस्तेमाल बड़े लोहे के टुकड़ों को काटने में किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से स्क्रैप के खरीद-फरोख्त से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी व्यक्ति सही कागज नहीं दिखा सका। दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने पूरे स्क्रैप को संदेहास्पद मानते हुए नियमों के तहत जब्त कर लिया।

जिले के अन्य कबाड़खानों में भी जांच की गई, जहां से बड़ी मात्रा में स्क्रैप और पुराने दोपहिया वाहन मिले। संयुक्त कार्रवाई में कुल मिलाकर करीब 60 टन लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान तीन ट्रक और तीन छोटा हाथी वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक जब्त ट्रकों के नंबर CG 04 LH 2242, CG 04 JB 4393 और CG 04 ZG 5615 हैं। वहीं छोटा हाथी वाहन CG 07 CU 8086, CG 07 CJ 9056 और CG 07 BJ 2613 भी कब्जे में लिए गए हैं।

इस मामले में हीरामन साहू, राकेश मिश्रा, समरुद्दीन, राधिका साहू, सितारे उर्फ मोहम्मद इमरान, मनोज उर्फ मन्नू गुप्ता, श्रवण कुमार देवांगन, अजमत हुसैन और धीरज चंद्राकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J