विज्ञापन

ममता हुई शर्मसार: दुर्ग जिला अस्पताल के पीछे नाली में मिला नवजात का श व, कचरा बीनने वाली महिला ने देखा तो मच गया हड़कंप!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के जिला अस्पताल परिसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के मातृत्व एवं शिशु विभाग के पीछे नाली में नवजात बच्चे का श-व मिलने से इलाके में अचानक हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि शनिवार को एक कचरा बीनने वाली महिला अस्पताल के पीछे से गुजर रही थी। उसी दौरान उसकी नजर नाली में बह रही किसी चीज पर पड़ी। जब वह पास जाकर देखने लगी तो उसे नवजात बच्चे का श व दिखाई दिया। यह देख महिला घबरा गई और तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।


दुर्ग जिला अस्पताल के पीछे नाली के पास जांच करती पुलिस और जुटी भीड़ का दृश्य

घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नाली से श व को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद श-व को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मिला भ्रूण करीब छह महीने का बताया जा रहा है और उसका शरीर लगभग विकसित था। घटना सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को पोस्टमार्टम करेगी, जिसके बाद ही बच्चे की मृ-त्यु की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस को आशंका है कि किसी ने डिलीवरी के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया होगा। क्योंकि जिस जगह पर श-व मिला है, वह जिला अस्पताल के मदर चाइल्ड यूनिट के ठीक पीछे का इलाका है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा जिंदा पैदा हुआ था या नहीं।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात का श व नाली तक कैसे पहुंचा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J