विज्ञापन

दुर्ग : 6 महीने पहले पत्नी की मौत, घर में बीमारी और तंगी… किराए के मकान में 70 साल के पिता ने पुत्र के साथ की आत्म-ह-त्या!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर के भोईपारा इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया। एक किराए के मकान के कमरे के भीतर पिता और बेटे के श व मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान अरुण टंडिया (70) और उनके बेटे पंकज टंडिया (35) के रूप में हुई है। दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के दूसरे इलाके में रहते थे।

दुर्ग के भोईपारा इलाके में किराए के मकान के बाहर जांच करती पुलिस और जुटे स्थानीय लोग

शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति संदिग्ध लगने पर स्थानीय पार्षद को इसकी सूचना दी गई।

पार्षद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे के भीतर पिता और बेटे दोनों के श व पड़े थे और दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान बाथरूम से ज हर की एक शीशी भी बरामद हुई है। इसी आधार पर शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ज-हर का सेवन किया होगा। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसियों के मुताबिक अरुण टंडिया उम्र अधिक होने के कारण ज्यादातर समय घर में ही रहते थे। उनका बेटा पंकज मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। बताया जा रहा है कि पंकज को मिर्गी की बीमारी भी थी, जिसकी वजह से वह अक्सर परेशान भी रहता था।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि करीब छह महीने पहले पंकज की मां का देहांत हो गया था। इसके बाद पिता और बेटा दोनों ही घर में अकेले रह रहे थे। घर में खाना बनाने की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए रोज टिफिन सेंटर से खाना मंगाया जाता था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम पंकज टिफिन लेकर घर आया था। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे खाना लाते हुए देखा था। रात में दोनों ने खाना खाया और उसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सुबह तक दरवाजा नहीं खुला।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और बीमारी से जुड़ी परेशानी की आशंका सामने आई है। हालांकि घटना की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

दोनों श व को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है। अरुण टंडिया की बेटी जगदलपुर में रहती है। उसके दुर्ग पहुंचने के बाद रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J