विज्ञापन

दुर्ग से हरिद्वार के लिए समर स्पेशल ट्रेन: अब कंफर्म बर्थ के साथ आसान यात्रा, जानिए पूरा टाइम टेबल!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गर्मी के मौसम में ट्रेन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब दुर्ग से हरिद्वार के बीच सफर करने वालों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून तक हर रविवार को दुर्ग से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को हरिद्वार से चलेगी।

ट्रेन की समय सारिणी के अनुसार, 08743 ट्रेन दुर्ग से सुबह 11 बजे रवाना होकर रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया होते हुए अगले दिन हजरत निजामुद्दीन 11:25 बजे और शाम 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में 08744 ट्रेन हरिद्वार से शाम 6:55 बजे रवाना होकर हजरत निजामुद्दीन होते हुए अगले दिन उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, उसलापुर, भाटापारा और रायपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 3 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 2 एसएलआरडी, 4 जनरल, 10 स्लीपर और 2 एसी-III कोच शामिल हैं, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

रेलवे ने इस ट्रेन के लिए कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव भी तय किया है। इनमें रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया के साथ कटनी, दमोह, सागर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा, मथुरा, निजामुद्दीन, मेरठ और रुड़की शामिल हैं।

अगर आप भी इस गर्मी में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इस स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाएं और ऐसी ही जरूरी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J