विज्ञापन

भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना! भाई की डांट से आहत 10 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम! ले ली खुद की जा-न..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जामुल इलाके में एक 10 साल की मासूम बच्ची ने अपने ही घर में खौफनाक कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि मामला जामुल थाना क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड-5 का है। गुरुवार 19 मार्च की शाम भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान बड़े भाई ने बच्ची को डांट दिया, जिससे वह काफी आहत हो गई।

जामुल दुर्ग 10 साल की बच्ची घटना भाई से विवाद

जानकारी के मुताबिक, बच्ची कक्षा चौथी में पढ़ती थी और स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा थी। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। पिता ड्राइवर हैं और मां जॉब करती हैं, दोनों ही उस समय घर से बाहर थे।

पड़ोसियों के अनुसार, भाई की डांट के बाद बच्ची गुस्से और दुख में अपने कमरे में चली गई। उसने दरवाजा बंद किया और अंदर टेबल लगाकर चुनरी के सहारे पंखे से फां-सी लगा ली।

जब इस बात की जानकारी लगी तो परिजन और पड़ोसी तुरंत पहुंचे और बच्ची को नीचे उतारकर पहले पास के अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे भिलाई के बीएम शाह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

फिलहाल जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना के पीछे और कोई वजह तो नहीं थी

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J