विज्ञापन

कुम्हारी में दर्दनाक हादसा! दुर्ग लौटते युवक की सड़क हदसे में मौत, ट्रेलर की चपेट में आया स्कूटी सवार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से दुर्ग लौट रहे एक युवक की कुम्हारी में हुए दर्दनाक सड़क हदसे में मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जहां एक परिवार का सहारा पल भर में छिन गया।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग निवासी शुभम गुप्ता (37) किसी काम से रायपुर गए थे और वापस स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कुम्हारी थाना क्षेत्र में पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए।

दर्दनाक सड़क हदसा कुम्हारी: ट्रेलर की चपेट में स्कूटी सवार युवक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर भी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ट्रेलर के पिछले पहिए में फंस गया। ह*दसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्कूटी काफी देर तक ट्रेलर के नीचे फंसी रही। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटी को बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J