मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम समोदा का है। यहां 27 मार्च को काम के दौरान 55 वर्षीय मजदूर गोविंद यादव ने अपने सहकर्मी परमेश्वर यादव को सिर्फ इतना कहा कि “साइड हटकर रहो, तुम्हारे ऊपर बोरी गिर सकती है।”
बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से गोविंद यादव पर हम-ला कर दिया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल गोविंद यादव को तुरंत शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चलता रहा और परिवार उम्मीद लगाए बैठा रहा, लेकिन करीब 6 दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि गोविंद यादव अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और तीन बेटे हैं, जिनका अब सहारा छिन गया है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मरचुरी में रखा गया है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी परमेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



