विज्ञापन

दुर्ग में होली के बाद बड़ा हादसा: त्योहार मनाने ससुराल आये 26 साल के युवक का तालाब में तैरता मिला शव!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली की खुशियों के बीच दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। होली के दूसरे दिन गुरुवार सुबह ग्राम राखी के एक तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह तालाब के आसपास टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए और तुरंत पाटन पुलिस को सूचना दी गई।

दुर्ग पाटन तालाब में युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी

सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया और पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज दास मानिकपुरी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रायपुर जिले के सेजबहार क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वह होली का त्योहार मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान संभवतः गहरे पानी में जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पाटन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J