पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 58 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। इसमें गांजा, ब्राउन शुगर, नशीली टेबलेट, कैप्सूल और सिरप शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक गांजा, ब्राउन शुगर, टेबलेट और कैप्सूल को भिलाई इस्पात संयंत्र की स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में उच्च तापमान में जलाकर नष्ट किया गया। वहीं नशीले सिरप का नष्टीकरण थाना नेवई क्षेत्र में तय प्रक्रिया के अनुसार किया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देश पर की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए जिला स्तर पर ड्रग्स डिस्पोजल समिति का गठन किया गया है। इसी समिति की मौजूदगी में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार कुल 58 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। इनमें 612.515 किलोग्राम गांजा, 6.550 ग्राम ब्राउन शुगर, 78,333 नशीली टेबलेट, 23,200 कैप्सूल और 197 नशीले सिरप शामिल थे। इन सभी को अलग-अलग स्थानों पर तय प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र की स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में गांजा, ब्राउन शुगर, टेबलेट और कैप्सूल को उच्च तापमान में जलाकर खत्म किया गया। इस दौरान ड्रग्स डिस्पोजल समिति के सदस्य और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
ऐसी ही दुर्ग- भिलाई और छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

