विज्ञापन

दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत तेज! भाजपा नेता निलंबित, खेत देखने पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद खेत तक पहुंचकर हालात का जायजा लेने पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग कलेक्टोरेट से करीब 12 से 15 किलोमीटर दूर स्थित समोदा गांव में मक्के की खेती के बीच अफीम की अवैध खेती किए जाने का मामला सामने आया था। गांव में उस समय चर्चा शुरू हुई जब कुछ बच्चे खेत में घुस गए और वहां से अफीम के बीज तोड़कर ले आए।

Durg Samoda Afim Kheti Controversy


जब ग्रामीणों को शक हुआ तो मामले की जानकारी ग्राम सरपंच अरुण गौतम तक पहुंची। सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब खेत तक पहुंची तो वहां अफीम की खेती का दायरा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि करीब 9 एकड़ जमीन में अफीम की खेती की जा रही थी। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस घटना की खबर राजधानी तक पहुंचते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह रात में ही समोदा गांव पहुंचे और अफीम की फसल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी दी।

उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने समर्थकों के साथ समोदा गांव पहुंचे। उन्होंने खेत में जाकर अफीम की खेती का जायजा लिया।

इसी बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विनायक चंद्राकर राइस मिल्स प्रसंस्करण के संयोजक हैं और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी हैं। ऐसे में अफीम की खेती कर सरकार क्या संदेश देना चाहती है।

मामले में नाम सामने आने के बाद भाजपा ने भी सख्त कदम उठाया है। राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनायक ताम्रकार को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय ने पार्टी अध्यक्ष किरण सिंह देव के नाम से पत्र जारी कर कहा कि इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J