बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का खुलासा होली से एक दिन पहले 3 मार्च को हुआ। उस दिन कुछ बच्चे खेत के पास पहुंचे थे। वहां उन्हें कुछ संदिग्ध पौधे दिखाई दिए, जिनकी उन्होंने मोबाइल से तस्वीरें ले लीं। बाद में बच्चों ने ये फोटो गांव के लोगों को दिखाईं।
ग्रामीणों ने गूगल के जरिए पौधों की जानकारी खोजी, जिससे पता चला कि यह अफीम के पौधे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी अचला दास फिलहाल फरार बताया जा रहा है। रविवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक जिन खेतों में यह अवैध खेती की जा रही थी, सरकारी रिकॉर्ड में वहां मक्का यानी भुट्टे की खेती दर्ज थी। लेकिन मौके पर मक्का के पौधों के बीच अफीम उगाई गई थी। इतना ही नहीं, खेतों में बड़ी मात्रा में गाजर घास भी लगाई गई थी ताकि दूर से देखने पर अफीम की खेती का पता न चल सके।
कार्रवाई के दौरान शुरुआत में पुलिस जवानों ने अफीम के पौधों को हाथों से उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन पौधों की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण यह काम मुश्किल हो गया। इसके बाद प्रशासन ने करीब 50 महिला श्रमिकों को बुलाया, जिन्होंने खेत में उतरकर पौधों को उखाड़ना शुरू किया।
बाद में जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से पूरे खेत को साफ कर पौधों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
पुलिस और प्रशासन को आशंका है कि आसपास के क्षेत्रों में भी इस तरह की अवैध अफीम की खेती हो सकती है। इसे देखते हुए अब ड्रोन की मदद से खेतों का सघन सर्वे किया जा रहा है।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

