विज्ञापन

दुर्ग में अफीम की गुप्त खेती का खुलासा! ज्वार के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी फसल ,डेढ़ एकड़ फसल जब्त!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ज्वार की फसल के बीच चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर करीब डेढ़ एकड़ खेत में लगी अफीम की फसल को कब्जे में ले लिया।

इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के समोदा गांव की बताई जा रही है।

Durg Opium Farming Case

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि समोदा गांव के एक खेत में अफीम बोई गई है। सूचना मिलते ही शुक्रवार को जेवरा सिरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में छापेमार कार्रवाई की।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि करीब डेढ़ एकड़ खेत में अफीम की खेती की गई है। खास बात यह थी कि अफीम को छिपाने के लिए खेत के चारों तरफ ज्वार की फसल भी बोई गई थी, ताकि किसी को शक न हो।ज्वार की फसल के बीच चालाकी से अफीम उगाई जा रही थी।

खेत मालिक से पूछताछ, संदिग्ध हिरासत में

मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने खेत के मालिक से भी पूछताछ की। खेत मालिक ने बताया कि उसने अपनी जमीन लीज पर दी थी और उसे यह जानकारी नहीं थी कि वहां किस प्रकार की खेती हो रही है।

बताया जा रहा है कि खेत में काम करने वाले मजदूर खंडवा के हैं। फिलहाल पुलिस ने विनायक ताम्रकार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होगी कार्रवाई

अफीम की खेती सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर तहसीलदार और आरआई को भी बुलाया है। उनकी मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, गांव में अफीम की खेती की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरी तरह से सोची-समझी योजना के तहत अफीम उगाई जा रही थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को समोदा गांव में अफीम की खेती की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का यह पहला मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J