मामला थाना मोहन नगर क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी आकुब खान की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
.jpg)
जांच में सामने आया कि आरोपी “माँ लक्ष्मी टूर एण्ड ट्रेवल्स” के नाम से लोगों से गाड़ियां किराये पर लेते थे। इसके बाद न तो वाहन मालिकों को किराया दिया जाता था और न ही गाड़ियां वापस की जाती थीं। आरोपी इन वाहनों को अन्य लोगों के पास गिरवी रख देते थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार सिंह (28 वर्ष), निवासी चारभाटा, थाना बागनदी जिला राजनांदगांव और वरुण सलामे (25 वर्ष), निवासी बुधवारीपारा, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 10 वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 9 चार पहिया और 1 मोटरसाइकिल शामिल है। बरामद गाड़ियों में महिंद्रा स्कॉर्पियो (2), सुजुकी अर्टिगा (2), महिंद्रा थार, स्विफ्ट, टाटा पंच, वरना, बलेनो और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ के लालच में इस तरह की ठ.गी को अंजाम देते थे। किराये पर गाड़ियां लेकर भुगतान नहीं करते और उन्हें गिरवी रख देते थे।
इस पूरे मामले में मोहन नगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गिरोह का खुलासा हुआ और बड़ी संख्या में वाहन बरामद किए गए।
दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी को भी वाहन किराये पर देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। बिना वैधानिक दस्तावेज के वाहन न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे


