विज्ञापन

13 घंटे तक फ्लाइट में महिला के शव के साथ सफर! बदबू से जूझते रहे 331यात्री! बना खौफनाक अनुभव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हवाई सफर के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने 331 यात्रियों को पूरे 13 घंटे तक बेचैन कर दिया। हांगकांग से लंदन जा रही फ्लाइट में एक महिला यात्री की अचानक मत हो गई और उनका शव पूरे सफर के दौरान विमान में ही रहा।

जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 (Airbus A350-1000) में करीब 60 साल की महिला ने उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। इसके बाद फ्लाइट को बीच में रोकने या वापस लौटाने की बजाय लंदन तक जारी रखा गया।


शुरुआत में क्रू मेंबर्स ने शव को टॉयलेट में रखने का विचार किया, लेकिन बाद में इसे सही नहीं समझा गया। इसके बाद महिला के शव को कंबल में लपेटकर विमान के पीछे वाले हिस्से, यानी गैली में रख दिया गया।

गैली वह जगह होती है, जहां फ्लाइट स्टाफ यात्रियों के लिए खाना-पीना तैयार करता है। यहीं से यात्रियों को चाय, कॉफी और खाना सर्व किया जाता है। लेकिन इस जगह का फर्श गर्म रहता है, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।

उड़ान के दौरान जैसे-जैसे समय बीतता गया, गर्म फर्श की वजह से शव से तेज बदबू फैलने लगी। खासकर पीछे बैठे यात्रियों और स्टाफ को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस फ्लाइट में कुल 331 लोग सवार थे, जिन्होंने पूरे 13 घंटे तक इसी स्थिति में सफर किया। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस विमान में पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान यात्रियों को करीब 45 मिनट तक अपनी सीट पर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा।

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि सभी नियमों का पालन किया गया और वे महिला के परिवार के साथ खड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, ऐसी स्थिति को मेडिकल इमरजेंसी नहीं माना जाता, इसलिए फ्लाइट को बीच में नहीं रोका गया।

ऐसी घटनाएं भले ही दुर्लभ हों, लेकिन यात्रियों के लिए यह अनुभव बेहद असहज और यादगार बन जाता है। ऐसे अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J