दरअसल, यह सुविधा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और नए उद्यमियों को आर्थिक सहायता देना है। खासकर केटरिंग और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह योजना काफी उपयोगी साबित हो रही है। महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होना जरूरी है। साथ ही उसके पास अपने व्यवसाय से जुड़ी स्पष्ट कार्ययोजना होना भी आवश्यक है। आवेदन करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी और यदि पहले कोई व्यवसाय किया है तो उससे जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होते हैं।
अगर कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो वह अपने नजदीकी सार्वजनिक या निजी बैंक शाखा में जाकर संपर्क कर सकता है। कई बैंक अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दे रहे हैं। आवेदन के बाद बैंक आपकी व्यवसाय योजना का मूल्यांकन करता है और पात्रता के आधार पर ऋ ण स्वीकृत किया जाता है।
इस ऋ ण पर लगने वाली ब्याज दर बैंक की नीति और आवेदक की प्रोफाइल के अनुसार तय की जाती है। वहीं, इसे चुकाने की अवधि आमतौर पर 1 से 3 वर्ष तक हो सकती है।
अगर आप भी छोटा फूड बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह योजना आपके लिए बड़ा सहारा बन सकती है। ऐसी ही उपयोगी खबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

