OMG! मछली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड ! गोल्डफिश बनी ड्राइवर, 1 मिनट में 40 फीट गाड़ी दौड़ाई..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुनिया में रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं होता, लेकिन इस बार जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। एक छोटी सी मछली ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि लोग हैरान रह गए।

एक पालतू गोल्डफिश ‘ब्लब’ ने गाड़ी चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इस अनोखी उपलब्धि के बाद उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।


गोल्डफिश ने गाड़ी चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, ब्लब ने एक खास तरह की मोशन-सेंसिंग गाड़ी में बैठकर सिर्फ एक मिनट में 40 फीट 3.46 इंच की दूरी तय की। यह गाड़ी मछली की हरकतों के हिसाब से खुद चलती है।

इस अनोखी गाड़ी को नीदरलैंड के इंजीनियर थॉमस डी. वुल्फ ने बनाया है। गाड़ी में एक पानी से भरा टैंक और मोशन-सेंसिंग कैमरा लगा है। जैसे ही मछली टैंक में एक दिशा में जाती है, गाड़ी भी उसी दिशा में आगे बढ़ती है।

थॉमस ने बताया कि उनका काम आमतौर पर काफी नीरस होता है, इसलिए उन्होंने कुछ ऐसा बनाने का सोचा जो लोगों का मनोरंजन करे और तकनीक को मजेदार तरीके से दिखा सके।

यह रिकॉर्ड 23 जनवरी को इटली के मिलान में एक टीवी शो ‘लो शो देई रिकॉर्ड’ के दौरान बनाया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

शो के होस्ट ने कहा कि इस तरह की तकनीक भविष्य में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए भी मददगार साबित हो सकती है। इस पर थॉमस ने भी खुशी जताई और कहा कि अगर उनका आविष्कार किसी की मदद कर सके तो इससे बड़ी बात कुछ नहीं होगी।

हालांकि उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि सबसे बड़ी चुनौती अब यह है कि ब्लब को कैसे समझाया जाए कि उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

👉 ऐसी ही दिलचस्प और वायरल खबरों के लिए जुड़े रहें, ताकि हर अनोखी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J