विज्ञापन

ज़रूरत की खबर: रंग खेलने से पहले पढ़ लें ये खास टिप्स! जिद्दी रंग छुड़ाने के आसान तरीके और जानें जरूरी सावधानियां..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली का त्योहार नजदीक है और 4 मार्च 2026 को पूरा शहर रंगों में रंगने वाला है। रंग-गुलाल, मिठाई और म्यूजिक के बीच मस्ती तो खूब होती है, लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब जिद्दी रंग छुड़ाने की बारी आती है।

अक्सर लोगों की सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि स्किन और बालों से गहरा रंग कैसे हटाएं। ऐसे में थोड़ी सी पहले से तैयारी और सही सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

Holi Rang Kaise Chhudaye Tips

होली खेलने से पहले करें ये जरूरी तैयारी

रंग खेलने से पहले पूरे शरीर और बालों पर नारियल या सरसों का तेल जरूर लगाएं। चाहें तो अच्छा मॉइश्चराइजर भी लगा सकते हैं। इससे स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है और रंग सीधे त्वचा पर नहीं चिपकता।

बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर उन्हें खुला न छोड़ें। बालों को बांध लें या स्कार्फ और कैप से ढक लें।

फुल स्लीव्स कपड़े पहनें, ताकि स्किन कम एक्सपोज हो। नाखून छोटे रखें और उन पर नेल पॉलिश लगा लें। होंठों पर वैसलीन, कानों के आसपास क्रीम और चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। आंखों की सुरक्षा के लिए गॉगल्स पहनकर रखें।

चेहरे से रंग छुड़ाते समय रखें खास ध्यान

चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए रंग छुड़ाते समय जल्दबाजी न करें।

* सबसे पहले सूखे रंग को हाथ या मुलायम कपड़े से झाड़ लें। उसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धोएं। आंखों के आसपास खास सावधानी रखें।

* माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करें। अगर रंग आसानी से न निकले तो बेसन और दही का पेस्ट लगाएं। हल्दी और नींबू का रस मिलाकर भी पेस्ट लगाया जा सकता है।

* मुल्तानी मिट्टी में नींबू की कुछ बूंदें डालकर भी लेप किया जा सकता है। एलोवेरा जेल या अच्छा मॉइश्चराइजर अंत में जरूर लगाएं, ताकि ड्राईनेस न हो।

ध्यान रहे, गर्म पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे रंग और गहरा हो सकता है।

रंग छुड़ाते समय ये गलतियां न करें

1) चेहरे या स्किन को जोर से न रगड़ें। इससे जलन और रैशेज हो सकते हैं। हार्श साबुन, डिटर्जेंट या केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।

2) अगर रेडनेस, खुजली या सूजन नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। रंग को ज्यादा देर तक स्किन पर लगा न रहने दें, खासकर अगर वह केमिकल युक्त हो।

बालों को रंग से कैसे बचाएं

रंग खेलने से पहले बालों में तेल लगाएं। रंग खेलने के बाद पहले सूखे रंग को चौड़ी कंघी से हल्के हाथों से निकालें। तुरंत पानी न डालें।

अगर रंग गीला है तो सादे पानी से धो लें। फिर माइल्ड शैंपू से हल्के हाथों से साफ करें। जरूरत पड़े तो एक मग पानी में 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर रिंस कर सकते हैं। अंत में कंडीशनर जरूर लगाएं।

नाखूनों से रंग कैसे हटाएं

नाखूनों को कुछ मिनट गुनगुने पानी में भिगोएं। फिर नींबू का रस या थोड़ा विनेगर 4-5 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद मुलायम ब्रश या सूती कपड़े से साफ करें। जरूरत हो तो नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंत में क्रीम या तेल जरूर लगाएं।

होली के 6 स्किन फ्रेंडली उबटन

रंग छुड़ाने के लिए कुछ घरेलू उबटन मददगार हो सकते हैं—

1) बेसन और दूध का उबटन लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें।
2) पका पपीता और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और लगाएं।
3) मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप भी असरदार है।
4) खीरे का पेस्ट स्किन को ठंडक देता है।
5) नींबू की कुछ बूंदें बेसन में मिलाकर लगा सकते हैं।
6) हर उपाय के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

क्या लंबे समय तक रंग लगे रहना नुकसानदायक है?

हां, केमिकल युक्त रंग ज्यादा देर तक स्किन पर रहने से जलन, खुजली, रेडनेस या एलर्जी हो सकती है। कुछ मामलों में दाग-धब्बे भी पड़ सकते हैं। सेंसिटिव स्किन वालों को खास सावधानी रखनी चाहिए।

थोड़ी सी तैयारी और सही देखभाल से आप होली का मजा बिना किसी टेंशन के उठा सकते हैं।

आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये जरूरी टिप्स शेयर करें, ताकि इस होली सबके चेहरे पर सिर्फ खुशियों का रंग रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J