भिलाई - दुर्ग: गर्भाशय कैंसर से बचाव की वैक्सीन शुरू,जिला अस्पताल में आज से लगेगी HPV वैक्सीन, 14–15 साल की बच्चियों को मिलेगा मुफ्त टीका

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। जिले की महिलाओं और किशोरियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए अब एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन सरकारी स्तर पर उपलब्ध हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को इस वैक्सीन की 7489 डोज मिल चुकी हैं और सोमवार से जिला अस्पताल में इसका टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला अस्पताल में यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भविष्य में गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कियों को सुरक्षित करना है।

Bhilai district hospital me cervical cancer se bachav ke liye HPV vaccine lagate health staff

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 16 वर्ष में प्रवेश करने से पहले तक की बच्चियां इस वैक्सीन के लिए पात्र होंगी। यानी जिन बच्चियों का 15वां वर्ष चल रहा है, वे इस टीके के लिए योग्य मानी जाएंगी।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपनी बेटियों को भविष्य में गर्भाशय कैंसर के खतरे से बचाने के लिए यह वैक्सीन जरूर लगवाएं। फिलहाल यह सुविधा सरकारी स्तर पर सिर्फ जिला अस्पताल में ही उपलब्ध कराई जा रही है और यह पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

टीकाकरण के लिए आने वाली बच्चियों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। अस्पताल जाते समय बच्ची का फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना जरूरी होगा। साथ ही बच्ची की उम्र 15वां वर्ष चल रहा होना चाहिए। टीका लगवाने के लिए अभिभावकों को लगभग दो घंटे का अतिरिक्त समय लेकर अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज के अनुसार एचपीवी वैक्सीन जिला अस्पताल की मदर चाइल्ड यूनिट के प्रथम तल पर लगाई जाएगी। यहां के स्किल लैब में टीकाकरण के लिए पूरा सेट-अप तैयार कर लिया गया है। वैक्सीन लगाने के बाद बच्चियों को कुछ समय के लिए वहीं ऑब्जर्वेशन में भी रखा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह टीकाकरण अभियान महिलाओं को भविष्य में गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यदि आपके घर में भी इस आयु वर्ग की बच्ची है, तो समय पर जिला अस्पताल पहुंचकर यह मुफ्त वैक्सीन जरूर लगवाएं और इस जानकारी को अन्य लोगों तक भी जरूर पहुंचाएं|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J