विज्ञापन

भारत बना तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन! न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, लगातार दो कप जीतकर रचा नया इतिहास, मिली रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और नए इतिहास लिख दिए।

दरअसल, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन काफी चर्चा में था। इसमें रोहित कहते नजर आए थे कि टीम इंडिया “हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।”
8 मार्च को खेले गए फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर रोहित की इस बात को सच साबित कर दिया।


India T20 World Cup 2026 Champion Celebration

भारत ने इससे पहले 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। अब 2026 में एक बार फिर वही कारनामा दोहराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

इस जीत के साथ तीन बड़े इतिहास भी बदल गए।
पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
पहली बार किसी टीम ने लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किए।
और पहली बार किसी टीम ने तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

फाइनल मुकाबले की शुरुआत भी बेहद खास अंदाज में हुई। 2007 के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान एमएस धोनी और 2024 के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान में पहुंचे। यह पल स्टेडियम में मौजूद लाखों फैंस के लिए बेहद भावुक कर देने वाला रहा।

मैच में टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन भारतीय ओपनर्स ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बना दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी थी।

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 98 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी बन गई।

इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल जारी रखा। संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत ने 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 159 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किए।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से टीम इंडिया पर पैसों की भी बारिश हुई। चैंपियन बनने पर भारत को 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। यह अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि में से एक है।

फाइनल हारने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम को भी 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.65 करोड़ रुपए मिले। वहीं सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को 7.24 करोड़ रुपए दिए गए।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत से देशभर में जश्न का माहौल है। क्रिकेट फैंस इसे भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम पल के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J