यह रिफाइनरी सऊदी अरब की सरकारी कंपनी Saudi Aramco की है। बताया जा रहा है कि हम ले के बाद रिफाइनरी को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एहतियात के तौर पर उत्पादन रोक दिया गया है।
रास तनूरा रिफाइनरी की क्षमता करीब 5.5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन मानी जाती है। यही नहीं, यहां स्थित ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनल दुनिया के सबसे बड़े ऑफशोर ऑयल लोडिंग टर्मिनलों में गिना जाता है। इसी टर्मिनल से बड़े टैंकरों के जरिए अमेरिका, एशिया और यूरोप सहित कई देशों को कच्चा तेल भेजा जाता है।
उधर ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने साफ कहा है कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि तेहरान फिर से बातचीत की कोशिश कर रहा है।
ईरान ने इजराइल के अलावा कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में भी हम ले फिर से शुरू कर दिए हैं। दूसरी तरफ इस जं ग में लेबनान का उग्रवादी संगठन Hezbollah भी शामिल हो गया है। संगठन ने इजराइल के कई इलाकों में ब म बा री की है। हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन प्राप्त है और उसने कहा है कि वह खामेनेई की मौत का बदला ले रहा है।
अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजराइल ने अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर ह मा ले किए हैं। शुरुआती 30 घंटों में 2000 से ज्यादा ब म गिराए गए। इन कार्रवाइयों में 200 से ज्यादा लोगों की मौ त हो चुकी है, जबकि 740 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौ त हुई और 45 घायल हो गईं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई ब म बा री में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौ त हो गई थी। वहीं रविवार को तीन अमेरिकी सैनिकों की भी जान गई।
रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरामको की रिफाइनरी में लगी आग ड्रोन हम ले के कारण लगी। कंपनी ने कहा है कि हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। फिलहाल आग बुझा दी गई है।
दुनिया की नजर अब इस बढ़ते टकराव पर टिकी है। हालात किस दिशा में जाएंगे, यह आने वाला वक्त तय करेगा। ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

