जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता रेशम यादव शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। परेशान होकर पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष पिता के पास ही रह रहा था।
बताया गया कि 13 मार्च की शाम आरोपी अपने बेटे आयुष को साथ लेकर घर से निकला। कुछ घंटों बाद वह बेटे का मृत शरीर लेकर वापस भिलौनी पहुंचा। उस समय उसने लोगों को बताया कि वह नशे की हालत में था और साइकिल चलाते समय दोनों नहर में गिर गए, जिससे बेटे की मौत हो गई। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की शादी साल 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी मायके चली गई थी। बताया गया कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मा.र देगा और फिर खुद भी अपनी जान दे देगा।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च की रात करीब 1 बजे आरोपी ने ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में बेटे आयुष को पानी में डुबो दिया। इसके बाद रात करीब 2 बजे वह पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की जा.न लेने की बात बताई।
पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने पहले साइकिल से गिरने की कहानी बताई, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गु.ना.ह स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि पत्नी के वापस घर नहीं आने से वह गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने बेटे को नहर के पानी में डुबो दिया और बाद में शव को लेकर ससुराल भिलौनी पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

