विज्ञापन

छग में सनसनीखेज घटना: लिफ्ट देने के बाद महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती कार से फेंका! आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग ,भानुप्रतापपुर। विश्व महिला दिवस के ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला कोरर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला अपने इलाज के लिए कांकेर गई थी। शाम को वापस भानुप्रतापपुर लौटने के लिए वह माकड़ी तिराहा पहुंची और किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार वहां पहुंची, जिसमें महिला सहित तीन यात्री सवार हो गए।

भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले कार में सवार दो यात्री उतर गए। इसके बाद महिला को अकेला पाकर कार में मौजूद दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मा-रने की धमकी भी दी, लेकिन महिला ने शोर मचाना जारी रखा।

बताया जा रहा है कि जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत भानबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने सभी थानों को अलर्ट करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि संदिग्ध कार हटकर्रा इलाके में देखी गई है। सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तगड़ी घेराबंदी के चलते दोनों को पकड़ लिया गया।

कोरर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने इस कार को धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी किया था। कार चोरी के मामले में धमतरी पुलिस भी कोरर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पोया निवासी हरनपुरी थाना कोरर और एक नाबालिग को न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J