जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर में रात के समय सो रही थी। इसी दौरान दो युवक कथित तौर पर महुआ चोरी करने के इरादे से घर के आसपास पहुंचे।
आरोप है कि दोनों युवक सो रही बच्ची को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दु-ष्क-र्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना के बाद बह्ची घर से लगभग 300 मीटर दूर संदिग्ध हालत में मिली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरी जांच के दौरान बच्ची के साथ दु-ष्क-र्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



