विज्ञापन

अननेचुरल संबंध का दबाव बना वजह! नाबालिग छात्र ने डांस टीचर का गला काट दिया, 56 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अननेचुरल संबंध बनाने के दबाव से परेशान एक 10वी के छात्र ने अपने ही डांस टीचर की ह-त्या कर दी। घटना के बाद नाबालिग लंबे समय तक फरार रहा, लेकिन करीब 56 दिनों की जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सत्यमदास मानिकपुरी (27) पेशे से डांस टीचर था और वह निजी स्कूलों में जाकर कथक सिखाया करता था। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले उसकी मुलाकात 16 साल के एक छात्र से कराई गई थी।

Kawardha Dance Teacher Murder Case Investigation

दिसंबर 2025 में दोनों पहली बार मिले थे। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे से अनजान थे, लेकिन बाद में उनके बीच सहमति से अननेचुरल संबंध बने। कुछ समय बाद टीचर लगातार छात्र पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इस वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा और छात्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

बताया जा रहा है कि छात्र इस स्थिति से निकलने के तरीके इंटरनेट पर तलाशने लगा। उसने अपराध से बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव और मनोविज्ञान से जुड़े कई विषयों पर सर्च भी किया।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी 2026 को उसने डांस टीचर को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। मिलने से पहले ही उसने अपनी जेब में चाकू छिपा रखा था। दोनों स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पीछे स्थित सुनसान सड़क की ओर गए, जहां आसपास कोई नहीं था।

मौके पर पहुंचते ही छात्र ने टीचर के गले पर चाकू से वार कर दिया। गला कटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने टीचर का मोबाइल फोन नदी में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। उसी रात पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के गले पर चाकू से वार के निशान मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सत्यमदास के परिचितों, दोस्तों और आसपास रहने वाले लोगों समेत 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।

इसके अलावा बदमाश प्रवृत्ति के लोगों, पूर्व अपराधियों और नशा करने वाले करीब 40 से 50 संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने सत्यमदास के इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों की भी जांच की।

जांच के दौरान पुलिस एक ऐसे युवक तक पहुंची जिसने पहले आरोपी छात्र की पहचान टीचर से कराई थी। इसी आधार पर पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ से आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पूरा जुर्म स्वीकार कर लिया।

घटना के बाद आरोपी ने सत्यमदास का मोबाइल और सिम नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया और उसकी निशानदेही पर नदी से मोबाइल फोन बरामद किया।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद नाबालिग अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ था। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त की गई है। घटना के समय पहने खून से सने कपड़े भी गांव में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री भी खंगाली गई। इसमें अपराध के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, मनोविज्ञान, साइकॉलोजिकल थ्रिलर, साउंडप्रूफ कैमरा, डर का पैटर्न,लड़कियों से बात करने के तरीके , मानसिक थकान और अन्य कई विषयों से जुड़े सर्च मिले।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है और पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J