विज्ञापन

छग के खल्लारी माता मंदिर में बड़ा हादसा! रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट गिरी ट्रॉली, चट्टान से टकराई—युवती की मौत, 8 घायल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खल्लारी माता मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन रोप-वे का केबल अचानक टूट गया और खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

सुबह करीब 10:30 बजे रोप-वे की ट्रॉली में सवार 8 श्रद्धालु अचानक 20 फीट नीचे जा गिरे। ट्रॉली पहाड़ी की चट्टान से जा टकराई, जिससे जोरदार झटका लगा और उसमें बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए।


इस दर्दनाक घटना में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी को तुरंत बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी श्रद्धालु देवी के दर्शन कर रोप-वे से वापस लौट रहे थे। तभी अचानक केबल टूट गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। इस जोरदार टक्कर से ट्रॉली में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु घबरा गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।

चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में भारी भीड़ थी। स्थानीय लोगों ने रोप-वे के रखरखाव और सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर मेंटेनेंस होता तो शायद यह हादसा टल सकता था।

घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

महासमुंद से करीब 25 किलोमीटर दूर खल्लारी गांव की पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। नवरात्र और पूर्णिमा के मौके पर हर साल यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। CM साय ने हादसे पर दुःख जताते हुए कहा है की घटना की जाँच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जायेगा उनपर कड़ी कार्यवाई की जाएगी|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J