विज्ञापन

छग रोपवे हादसा: पत्नी की देह पास, घायल पति के बिलखते हुए कांपते हाथ…आखिरी बार पत्नी को सिंदूर तक नहीं भर पाए, 4 महीने पहले हुई थी शादी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पत्नी की देह पास थी, लेकिन पति के हाथ इतने लाचार थे कि आखिरी सिंदूर तक नहीं भर सके…यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में हुए इस हादसे में पाटन के आत्मानंद स्कूल में पदस्थ शिक्षिका आयुषी धावरे की जा न चली गई। उनके पति ऋषभ धावरे गंभीर रूप से घायल हो गए। कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट इतनी ज्यादा थी कि वे उठ भी नहीं पा रहे थे।

खल्लारी रोपवे हादसा

सोमवार को आयुषी का पार्थिव शरीर देवेन्द्र नगर मर्चुरी से कमल विहार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां ऋषभ भर्ती हैं। जब अस्पताल के कमरे में पत्नी को लाया गया, तो एक बेहद भावुक पल सामने आया—एक ओर शांत पड़ी आयुषी और दूसरी ओर दर्द से जूझते उनके पति।

पत्नी को देखते ही ऋषभ खुद को संभाल नहीं सके। कांपते हाथों से उन्होंने आखिरी बार मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की, लेकिन चोटों ने उन्हें इतना बेबस कर दिया कि वे यह रस्म पूरी नहीं कर पाए। उनकी टूटी आवाज और आंसुओं ने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया।

हादसे में घायल होने के कारण ऋषभ अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देने के लिए कंधा तक नहीं दे सके। बिस्तर पर ही वे बिलखते रहे और अपनी मजबूरी पर रोते रहे।

आयुषी और ऋषभ की शादी को अभी 4 महीने ही हुए थे। दोनों का रिश्ता भी खल्लारी मंदिर में एक-दूसरे को देखकर हुई थी।23 नवंबर को दोनों ने सात फेरे लिए थे। घर में अभी शादी की खुशियां पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि 22 मार्च को हुए इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया।

बताया गया कि 21 मार्च को रोपवे बंद होने के कारण परिवार महासमुंद में रिश्तेदारों के यहां रुका था। अगले दिन 22 मार्च को सभी खल्लारी माता के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद लौटते समय रोपवे में अचानक हादसा हो गया।

इस हादसे में ऋषभ के साथ उनके भाई शुभ धावरे और बहन शुभी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J