विज्ञापन

होली की आड़ में शर्मनाक कांड: मां को शराब लाने बाहर भेजा, बेटी के साथ गैं-ग-रे-प, 5 गिरफ्तार!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) होली के रंगों के बीच छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां होली के दूसरे दिन 19 साल की युवती के साथ गैं-ग-रे- की वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना केशकाल अनुविभाग के इरागांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।


रंग-गुलाल लगाने के बहाने पहुंचे युवक

जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ युवक रंग-गुलाल लगाने के बहाने युवती के घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने युवती की मां को शराब लाने के लिए बाहर भेज दिया।

जब युवती घर में अकेली रह गई, तब आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया। चार युवकों ने युवती को जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दु-ष्क-र्म किया, जबकि एक युवक घर के बाहर पहरा देता रहा।

मां लौटी तो बंद मिला दरवाजा

बताया जा रहा है कि जब युवती की मां वापस घर लौटीं तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलकर देखा तो आरोपी युवती के साथ दु-ष्क-र्म कर रहे थे। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गांव में बैठक बुलाई, फिर पहुंचा मामला थाने

घटना के अगले दिन पीड़िता ने गांव में एक बैठक बुलाई, लेकिन आरोपी युवक वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद युवती ने देर शाम इरागांव थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस की कार्रवाई में पांचों आरोपी गिरफ्ता

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 2 आरोपी बालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

एसपी पंकज चंद्रा ने कहा कि इस मामले में पुलिस सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के अनुसार युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान चार युवक घर के अंदर घुसे, जबकि एक बाहर पहरा दे रहा था। आरोप है कि उन्होंने युवती की मां को शराब लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया था।

अगले दिन गांव में बैठक भी बुलाई गई थी, लेकिन आरोपी युवक वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J