यह हादसा बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास शुक्रवार रात हुआ। जानकारी के मुताबिक, तूफान वाहन (CG 11 BJ 9084) ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द की ओर जा रहा था। गाड़ी में करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
घायलों को तुरंत बांकी मोंगरा के एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दर्री सीएसपी भी घटनास्थल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, यह वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का था, जिसे किराए पर लिया गया था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



