पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले भी तीन शादियां की हैं और हर बार कुछ साल साथ रहने के बाद दूसरी महिला के साथ संबंध बना लेता है और नई शादी की तैयारी शुरू कर देता है।
महिला के मुताबिक फिलहाल उनका विवाह कानूनी रूप से खत्म नहीं हुआ है और मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। इसके बावजूद पति चौथी शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि यह सिर्फ उसके साथ धोखा नहीं है बल्कि कानून का भी सीधा उल्लंघन है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग का कहना है कि बिना विवाह विच्छेद के दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह पूरा मामला कोरबा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

