विज्ञापन

कुम्हारी ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: रे-प की कोशिश में नाकाम होने पर महिला की ली जा-न! 1000 से ज्यादा पूछताछ,100 घंटे CCTV जांच के बाद पकड़ा गया आरोपी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुम्हारी में मिले अज्ञात महिला के श- व के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। अब डेढ़ माह की लंबी और बहुआयामी जांच के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कुम्हारी क्षेत्र में 17 जनवरी 2026 को केवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित एक खेत में अज्ञात महिला का श- व मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, पंचनामा तैयार किया और साक्ष्य एकत्र किए।

1000 से ज्यादा पूछताछ और 100 घंटे CCTV जांच के बाद कुम्हारी केस का खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर म-ौ-त की पुष्टि हुई। इसके बाद अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। महिला की पहचान और आरोपी की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर जांच चलाई गई।

▪️ 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।
▪️ 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
▪️ लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का तकनीकी विश्लेषण किया गया।
▪️ जिला और अंतरजिला गुमशुदगी रिकॉर्ड का मिलान किया गया।

जांच टीमों ने प्रतिदिन सुबह 5 बजे से देर रात तक फील्ड वेरिफिकेशन और तकनीकी समन्वय के साथ लगातार पूछताछ की।

संकलित साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (22 वर्ष), निवासी रामनगर बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी जिला दुर्ग को 28 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर गलत काम करने की कोशिश करने और विरोध करने पर गला दबाकर जा-न लेने की बात स्वीकार की है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

जप्त सामग्री में एक चप्पल, घटना के दिन पहना हुआ दो बटन टूटा शर्ट, घटनास्थल से मिला शर्ट का बटन, एक ए-वन पाउच और एक पानी की बोतल शामिल है।

इस पूरे मामले के खुलासे में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी, उप निरीक्षक, एसीसीयू टीम, साइबर सेल टीम और समस्त थाना स्टाफ की समन्वित भूमिका रही। पांच विशेष टीमों द्वारा किए गए व्यापक फील्ड वर्क और तकनीकी जांच को सराहनीय माना जा रहा है।

ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J