LPG सिलेंडर बुकिंग में बड़ा बदलाव! अब बिना इस नियम के नहीं मिलेगा LPG! 35 दिन का गैप और OTP जरूरी!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अगर आप LPG गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब गैस लेना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा, क्योंकि नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है।

गैस कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया है। अब कोई भी उपभोक्ता तय समय से पहले अगला सिलेंडर बुक नहीं कर पाएगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने 14.2 किलो वाले सिलेंडर के लिए यह समय 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया है।

LPG Booking New Rules 2026

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  व्यवस्था के तहत अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग समय तय किया गया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग करनी होगी। वहीं, जिनके पास सिंगल सिलेंडर कनेक्शन है, वे 25 दिन बाद और दो सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन बाद ही बुकिंग कर सकेंगे।

अब धीरे-धीरे OTP सिस्टम भी लागू किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर और जयपुर जैसे शहरों में बिना OTP के गैस डिलीवरी नहीं हो रही है।

दरअसल, पहले कई शिकायतें सामने आती थीं कि बिना सिलेंडर दिए ही डिलीवरी दिखा दी जाती थी या गलत व्यक्ति को गैस दे दी जाती थी। कुछ लोग बार-बार बुकिंग करके स्टॉक जमा कर लेते थे। इन्हीं समस्याओं को रोकने के लिए अब सिस्टम को डिजिटल किया जा रहा है।

OTP सिस्टम के तहत जब आप सिलेंडर बुक करते हैं, तो डिलीवरी के समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाता है। डिलीवरी बॉय उसी OTP को लेकर डिलीवरी कन्फर्म करता है। जब तक OTP नहीं डाला जाता, डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाती।

अगर आपके इलाके में यह सिस्टम लागू है, तो सिलेंडर लेते समय अपना मोबाइल पास रखना जरूरी है। OTP बताए बिना गैस नहीं मिलेगी और बुकिंग करते समय नए गैप नियम का ध्यान रखना भी जरूरी होगा।

ध्यान रखें, OTP केवल डिलीवरी के समय ही शेयर करें और किसी अन्य व्यक्ति को न बताएं। अगर बिना OTP के डिलीवरी दिखाने की कोशिश होती है, तो तुरंत शिकायत करें। साथ ही सिलेंडर लेते समय उसकी सील और लीकेज जरूर जांच लें।

ऐसी जरूरी अपडेट और लोकल खबरों के लिए जुड़े रहें, ताकि कोई भी अहम जानकारी आपसे छूट न जाए।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J