पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रही सभी बातें पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताई गई हैं।
मंत्रालय ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि वर्तमान नियम पहले की तरह ही लागू हैं। शहरों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर ही सिलेंडर बुक किया जा सकता है और यह नियम सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होता है।
सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी का स्टॉक पूरी तरह पर्याप्त है। सभी सरकारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और लगातार विदेशों से कच्चा तेल और एलपीजी की सप्लाई भारत पहुंच रही है।
भारत पेट्रोलियम ने भी साफ किया है कि पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है, क्योंकि देश इन ईंधनों का शुद्ध निर्यातक बना हुआ है।
वहीं, वैश्विक स्तर पर ईरान-इजरायल तनाव को देखते हुए सरकार पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए सात विशेष विशेषज्ञ समूह बनाए गए हैं, जो तेल, गैस और सप्लाई चेन पर नजर रखेंगे, ताकि देश में किसी तरह की महंगाई या कमी की स्थिति न बने।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और बिना जरूरत अतिरिक्त गैस बुकिंग से बचें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



