जानकारी के मुताबिक, जिले में 5 दिन के भीतर करीब 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपए नकद पकड़े गए हैं। यह रकम ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे वाहनों से बरामद की गई। पुलिस को शक है कि मामला हवाला से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच अब इनकम टैक्स विभाग करेगा।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्यापारी बड़ी रकम लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहे थे, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसी वजह से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैश जब्त कर लिया और मामला आयकर विभाग को सौंप दिया। साथ ही 2 लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं।
पहली कार्रवाई बसना पुलिस ने पलसापाली नाका पर की, जहां रायपुर नंबर की टोयोटा हाईराइडर कार से 32 लाख 50 हजार रुपए कैश बरामद हुआ। कार में सवार आशु बंसल और ड्राइवर महेंद्र चौहान की पहचान की गई।
दूसरी कार्रवाई बलौदा थाना पुलिस ने सिरपुर नाका पर की। यहां ओडिशा नंबर की एक्सयूवी कार से 15 लाख रुपए कैश बरामद किया गया। कार में सवार केशव अग्रवाल और गोविंद चंद मुंड कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
पूछताछ के दौरान जब पैसों के स्रोत और लेन-देन से जुड़ी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई, तो पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत कैश और वाहनों को जब्त कर लिया।
बरामद रकम में 500, 200, 100 और 50 रुपए की नोटों की गड्डियां शामिल हैं। बसना पुलिस ने 32.50 लाख रुपए और एक कार जब्त की, जबकि बलौदा पुलिस ने 15 लाख रुपए, एक्सयूवी कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय के अनुसार, इतनी बड़ी रकम के लेन-देन की जांच अब इनकम टैक्स विभाग करेगा। फिलहाल इसे व्यापारियों का कैश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

