घटना महोबा के भटीपुरा मोहल्ले की है, जहां 32 वर्षीय लल्लू अपने पिता के साथ इलाज के लिए मेमो ट्रेन से झांसी जा रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज से सब ठीक हो जाएगा, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।
इसी दौरान अचानक धक्का लगने या संतुलन बिगड़ने से लल्लू सीधे नीचे पटरी पर गिर गया। यात्रियों ने शोर मचाकर ट्रेन रुकवाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन हरपालपुर स्टेशन पहुंचने के बाद ही रुकी।
हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस बुलाई गई। परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जहां लल्लू घायल हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि उस समय वह होश में था और उसने धक्का लगने की बात भी कही।
उसे तुरंत जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे भटीपुरा मोहल्ले में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

