विज्ञापन

माओवादी संगठन को बड़ा झटका? पोलित ब्यूरो मेंबर गणपति के आत्मसमर्पण की चर्चाएं तेज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगने की अटकलें तेज हो गई हैं। संगठन के पोलित ब्यूरो मेंबर और पूर्व महासचिव मुप्पाला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति के आत्मसमर्पण को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

गणपति को इस समय माओवादी संगठन का सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। करीब चार दशक तक अंडरग्राउंड रहकर उन्होंने संगठन को दिशा दी। देशभर में माओवादी गतिविधियों के रणनीतिक मास्टरमाइंड के रूप में उनकी पहचान रही है।

माओवादी पोलित ब्यूरो मेंबर गणपति के आत्मसमर्पण की अटकलों से हलचल
1970 के दशक में नक्सल विचारधारा अपनाने वाले गणपति वर्ष 2004 से 2018 तक महासचिव के पद पर रहे। साल 2018 में उन्होंने बढ़ती उम्र और गंभीर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए CPI (माओवादी) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इसके बाद भी वे संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल रहे।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, गणपति के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 150 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें ह.त्या, विस्फो.ट, देशद्रोह और यूएपीए जैसे आरोप शामिल बताए गए हैं। पूरे देश में उन पर लगभग 3.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ रुपए और पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 25 लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

यदि आत्मसमर्पण की खबरों की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो इसे माओवादी संगठन के लिए अब तक का बड़ा नैतिक और रणनीतिक झटका माना जाएगा।

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि गणपति के सक्रिय भूमिका से हटने के बाद संगठन पहले ही कमजोर पड़ा है। अब यह घटनाक्रम नक्सल नेटवर्क के और कमजोर होने का संकेत माना जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J