विज्ञापन

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में की शादी,6 महीने की लव स्टोरी ने सबको चौंकाया!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रयागराज के कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंदौर की मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह उनकी निजी ज़िंदगी का बड़ा फैसला है। मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरमान खान से मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है, जिसके बाद यह खबर इंटरनेट मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह विवाह केरल के अरुमानूर स्थित नैनार मंदिर में संपन्न हुआ। शादी बेहद सादगी भरे माहौल में हुई। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवांकुट्टी, माकपा के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और राज्यसभा सांसद ए.ए. रहीम सहित कई राजनीतिक नेता भी मौजूद रहे।

Kumbh Mela Viral Girl Monalisa Wedding

बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर मोनालिसा के परिवार की सहमति नहीं थी। परिवार की नाराज़गी के कारण दोनों ने पहले पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी। इसके बाद मंदिर में विवाह की रस्म पूरी की गई।

दरअसल, मोनालिसा भोसले पिछले साल प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते समय एक वीडियो के जरिए इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई थीं। एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद वह अचानक चर्चा में आ गई थीं और उनकी पहचान तेजी से बढ़ गई थी।

मोनालिसा का कहना है कि उनके परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था और वे किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह वयस्क हैं और अपने जीवन के फैसले खुद लेने का अधिकार रखती हैं।

बताया जा रहा है कि दूल्हे फरमान खान पेशे से अभिनेता हैं। दोनों की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई थी और करीब छह महीने के अंदर ही उनकी दोस्ती प्रेम में बदल गई। अब यह प्रेम कहानी शादी तक पहुंच गई है।

खबर यह भी है कि मोनालिसा को मलयालम सिनेमा में काम के प्रस्ताव मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह आने वाले समय में केरल में ही बसने की योजना बना रही हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J