विज्ञापन

सिर फटा तो टांके की जगह लगा दी स्टेपलर पिन! ‘झोलाछाप’ डॉक्टर का अजीब इलाज, VIDEO वायरल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के नवादा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज का तरीका लोगों को चौंका रहा है। घायल युवक के सिर में टांका लगाने की जगह डॉक्टर ने स्टेपलर पिन लगा दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरो मुरार गांव का बताया जा रहा है। गांव के रहने वाले एक युवक का 3 मार्च को किसी कारण से सिर फट गया था। घायल होने के बाद वह इलाज के लिए पास के ही गणेश नगर में एक डॉक्टर के पास पहुंचा।

Nawada Jholachhap Doctor Stapler Treatment Case

पीड़ित युवक का आरोप है कि डॉक्टर ने घाव पर टांका लगाने के बजाय सामान्य स्टेपलर मशीन से सिर में पिन लगा दी। यह तरीका देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही संबंधित डॉक्टर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया दी गई है। अगर युवक के लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर भी बड़े सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को सख्त कदम उठाने चाहिए। लोगों का मानना है कि कुछ लोग पैसों के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हैं।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J