दरअसल, देश में ईरान जंग के चलते पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर असर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। इसी दबाव के बीच सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए फैसले के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है। वहीं डीजल पर लगने वाली 10 रुपये की ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, यानी अब डीजल पर एक्साइज ड्यूटी शून्य हो गई है।
हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब पेट्रोल-डीजल सस्ते होंगे? सूत्रों की मानें तो फिलहाल ऐसा होना मुश्किल है। तेल कंपनियां पहले से ही भारी घाटे में चल रही हैं और इस राहत का इस्तेमाल वे अपने नुकसान को कम करने में करेंगी।
बताया जा रहा है कि कंपनियां हर लीटर पेट्रोल-डीजल पर करीब 48.8 रुपये तक का नुकसान उठा रही हैं। ऐसे में सरकार की ओर से दी गई यह राहत सीधे ग्राहकों तक पहुंचने की संभावना कम है।
वैश्विक बाजार में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन स्थिति अब भी अस्थिर बनी हुई है।
ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी की वजह से दुनिया भर में तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। यही रास्ता दुनिया के 20-25% कच्चे तेल और गैस की सप्लाई के लिए अहम माना जाता है। भारत भी अपनी बड़ी जरूरत इसी रास्ते से पूरी करता है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पिछले एक महीने में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, जिससे कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसी कारण सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला लिया।
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता नहीं होता, तब तक भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट की उम्मीद कम ही है।
इसी बीच नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया है, जिससे भोपाल में पेट्रोल 111.72 रुपये और डीजल 94.88 रुपये तक पहुंच गया है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे, जिसमें ईरान जं*ग के बाद बने हालात पर चर्चा हो सकती है। सरकार ने हालांकि देश में ईंधन की कमी की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि भारत के पास करीब 60 दिनों का स्टॉक मौजूद है।
ऐसे ही जरूरी अपडेट और लोकल खबरों के लिए जुड़े रहें, ताकि हर बड़ी जानकारी आप तक सबसे पहले पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



