विज्ञापन

जंग से बढ़ा पेट्रोल-डीजल संकट! मन की बात में पीएम मोदी की बड़ी अपील—अफ-वाहों से रहें दूर, सरकार पर रखें भरोसा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया है। मन की बात के 132वें एपिसोड में उन्होंने साफ कहा कि दुनिया में चल रही जं-ग का असर अब ऊर्जा पर दिखने लगा है, लेकिन भारत मजबूती से इस चुनौती का सामना कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि जिन इलाकों में इस समय जं-ग चल रही है, वे दुनिया की ऊर्जा जरूरतों का अहम केंद्र हैं। इसी वजह से वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बन रही है। हालांकि, भारत अपने मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों और पिछले वर्षों में बढ़ी ताकत के दम पर हालात को संभाल रहा है।


PM Modi petrol diesel sankat par badi baat

पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफ-वाहों पर ध्यान न दें। सरकार की ओर से जो जानकारी दी जा रही है, उसी पर भरोसा करें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो देश के लिए नुकसानदायक है।

उन्होंने यह भी कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी हलचल भरा रहा है। कोविड के बाद दुनिया से उम्मीद थी कि हालात सुधरेंगे, लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।

प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों का भी आभार जताया, जहां लाखों भारतीय काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों में भारतीयों को हर तरह की मदद मिल रही है, जो सराहनीय है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J