विज्ञापन

2 पत्नियाँ..18 बच्चों के पिता का खौफनाक अंत! गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाकर करवाई ह-त्या!वजह जानकार रह जायेंगे दंग!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी, प्रतापगढ़ से सामने आई इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान का इस तरह अंत होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

चार दिनों से लापता गुलहसन उर्फ मुन्ना का शव रविवार को शारदा सहायक नहर में एक बोरी में बंद मिला। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, माहौल गमगीन हो गया।

नहर में बोरी में मिला शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला

गुलहसन (50) मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तरका गांव के रहने वाले थे और पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही। उनकी दो पत्नियां थीं—किस्मतुल निशा और अम्बिया बानो—और दोनों से मिलाकर उनके 18 बच्चे हैं। पूरा परिवार एक साथ रहता था, जिसमें अभी सिर्फ एक बेटी की शादी हुई है।

लेकिन इसी परिवार के मुखिया की जिंदगी एक प्रेम संबंध के चलते खत्म हो गई।पुलिस जांच में सामने आया कि गुलहसन का सुमन देवी नाम की महिला से लंबे समय से संबंध था। सुमन का आरोप था कि उसका पति बाहर काम करने गया हुआ है जिस वजह से गुलहसन उसकी मदद करता था इसी बीच गुलहसन ने जबरन उससे संबंध बनाये और उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और मिलने के लिए दबाव बना रहा था।

इसी परेशानी से तंग आकर सुमन ने खौफनाक साजिश रच डाली। 18 मार्च को उसने गुलहसन को मिलने के बहाने जेठवारा के बगियापुर बुलाया।

बताया जा रहा है कि वहां पहले से ही सुमन का भाई अतुल गौतम और उसका दोस्त अरुण छिपकर बैठे थे। जैसे ही गुलहसन वहां पहुंचा, सुमन के सामने ही उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और उसकी ह-त्या कर दी गई।

इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया।

गुलहसन 18 मार्च से लापता थे। परिजनों ने दो दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई। जब पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, तो आखिरी बातचीत सुमन से होने की बात सामने आई।

सख्ती से पूछताछ में सुमन ने पूरी साजिश कबूल कर ली।

फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई और उसके दोस्त की तलाश जारी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि एक प्रेम प्रसंग इस तरह दर्दनाक अंजाम तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J