विज्ञापन

महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल! 20 मार्च से कीमतों में उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ फ्यूल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देशभर में पेट्रोल उपभोक्ताओं को एक बार फिर झटका लगा है। 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग ऑयल कंपनियों ने अपने प्रीमियम फ्यूल के दाम बढ़ा दिए हैं। भारत पेट्रोलियम के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल के ‘XP95’ पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है।

प्रीमियम पेट्रोल कीमत बढ़ोतरी 20 मार्च 2026

हालांकि, आम लोगों के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि साधारण यानी रेगुलर पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं रिफाइनरी) सुजाता शर्मा के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले से ही डीरेगुलेट हैं। अभी सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग कुल खपत का केवल 2 से 4 प्रतिशत ही है।

इधर, इंडस्ट्रियल डीजल के दामों में भी बड़ा उछाल देखा गया है। कंपनियों ने इसमें 22.02 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे उद्योगों की लागत पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J