घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। 12 मार्च 2026 को देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक ने थाना टिकरापारा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक दुकान पर पहुंचे और सोने का रानी हार देखने की बात कही। उस समय दुकान में संचालक का बेटा भी मौजूद था।
दुकान में जेवर दिखाए जाने के दौरान महिला ने चालाकी से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी की बिछिया पहन ली। इसके बाद उसने दुकानदार से कहा कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी एक हार खरीदेगी।
कुछ देर बाद महिला फोन पर बात करने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकल गई और सहेली को बुलाकर लाने की बात कहकर वहां से गायब हो गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो दुकान में मौजूद युवक से पूछताछ की गई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मेषराम साहू बताया और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। इसी दौरान युवक भी मौका देखकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा थाने में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार महिला का सुराग लगाया।
जांच के बाद पुलिस ने दुर्ग शहर से महिला आरोपी को गहनों सहित गिरफ्तार कर लिया।
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई कीमती जेवर और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है।
बरामद सामान में शामिल हैं:
• सोने का रानी हार
• सोने की चांद बाली (1 जोड़ी)
• सोने की अंगूठी
• चांदी की पायल (1 जोड़ी)
• चांदी की बिछिया (3 जोड़ी)
• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
जब्त किए गए इन सामानों की कुल कीमत लगभग 5.33 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
कमलेश्वरी साहू (35 वर्ष) — निवासी ग्राम चांपा, जिला जांजगीर चांपा
-
मेषराम साहू (21 वर्ष) — निवासी ग्राम बिरोदा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर
बताया जा रहा है कि महिला आरोपी मेषराम के दोस्त की भाभी है। पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर उनसे अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

