विज्ञापन

छग : पति बना प्यार की राह का कांटा पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की हत्या , थार से कुचलकर ली जान, सड़क हादसे में सच्चाई छिपाने की कोशिश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची, जिसे पहले हादसा समझा गया, लेकिन कुछ ही घंटों में सच्चाई सामने आ गई।

मामला ग्राम खसेरा का है। जानकारी के मुताबिक किशोर सारथी (27) की पत्नी रोशनी का गांव के ही लिलेश उर्फ मुरू के साथ पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों साथ रहना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने किशोर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची खौफनाक साज़िश


बताया गया कि लिलेश और उसके दो साथियों ने किराए पर थार गाड़ी ली। योजना के तहत बाइक सवार किशोर को टक्कर मारी गई, ताकि घटना को सड़क हादसा दिखाया जा सके। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर दूर जा गिरा और बाद में उसकी जा-न चली गई। घटनास्थल पर घसीटे जाने के निशान भी मिले।

28 फरवरी की सुबह ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास किशोर का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। सड़क किनारे शव मिलने पर परिजनों ने सीधे-सीधे ह-त्या की आशंका जताई और जांच की मांग की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की। शुरुआती जांच में ही साफ हो गया कि यह सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साज़िश है। शक की सुई पत्नी रोशनी पर गई। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा राज खुल गया।

रोशनी ने कबूल किया कि उसका लिलेश से एक साल से संबंध था। पति को इस बात की जानकारी थी, जिस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके अलावा पति द्वारा मारपीट की बात भी सामने आई। इसी से तंग आकर रोशनी ने लिलेश के साथ मिलकर साजिश रची।

27 फरवरी की रात रोशनी ने अपनी बहन को लाने का बहाना बनाकर किशोर को ग्राम बिठिया अकेले भेज दिया। रास्ते में पहले से ही लिलेश अपने साथियों अजय राज कुलदीप और देवेंद्र कुमार के साथ थार लेकर घात लगाए बैठा था। जैसे ही किशोर सागौन वाटिका के पास पहुंचा, गाड़ी से जोरदार टक्कर मारी गई।

घटना के बाद इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की तफ्तीश में सच्चाई सामने आ गई। पत्नी, उसका बॉयफ्रेंड और दोनों साथी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ ह-त्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J